Completing Sarangi Class 1 Hindi Worksheets Chapter 17 हवा regularly helps students build a strong foundation in language skills.
NCERT Class 1 Hindi Sarangi Worksheet Chapter 17 हवा
ऊपर-नीचे दाएँ-बाएँ,
हवा चली साँय-साँय।
मुन्नी को छेड़कर,
चढ़ गई पेड़ पर।
हाथ नहीं आऊँगी,
दूर मैं उड़ जाऊँगी।
मुन्नी बोली हँसकर,
हवा रानी बस कर।
पकड़ तुझे मैं लाऊँगी,
फुग्गे में ले जाऊँगी।
शब्दार्थ : साँय-साँय-तेज़ हवा की आवाज। छेड़कर-छूकर। बस कर-और नहीं। फुग्रे-गुब्बारे।
व्याख्या- कवि इस कविता में बहुत तेज़ चलने वाली हवा के विषय में बता रहे हैं। वह कहते हैं कि हवा ऊपर-नीचे, दाएँ-बाएँ अर्थात चारों ओर से साँय-साँय की आवाज करके चल रही है। हवा छोटी मुन्नी को छूकर पेड़ पर चढ़ जाती है। मानो कह रही हो कि मैं इतनी दूर चली जाऊँगी जहाँ से मुझे पकड़ना किसी के वश में नहीं होगा। परंतु मुन्नी हँसकर कहती है कि हवा रानी अब बस करो वरना मैं तुम्हें पकड़कर गुब्बारों में भरकर ले जाऊँगी।
1. कविता की पहली पंक्ति को दूसरी पंक्ति से मिलाओ-
2. रिक्त स्थान में सही शब्द भरो-
(क) रमा ……………. खा। (हवा, रोटी)
(ख) राजू …………… मत कर। (बादल, आलस)
(ग) रवि …………… बजा। (गमला, तबला)
(घ) चित्र में …………… भर। (अंग, रंग)
(ङ) मेरी ……………दे। (बुढ़िया, गुड़िया)
(च) बाज़ार से …………… ला। (आम, दाम)
3. उल्टे शब्द लिखिए। बॉक्स में से सही शब्द चुनकर सही स्थान पर लिखिए-
(क) ऊपर – …………
(ख) दाएँ – …………
(ग) आगे – …………
(घ) एक – …………
(ङ) सरदी – …………
(च) मोटा – …………
(छ) रात – …………
(ज) सुबह – …………
(झ) काला – …………
(ज) छोटा – …………
4. रंगीन शब्द के समान अर्थ वाले शब्द पर (✓) का निशान लगाइए।
समान तुक वाले शब्द पर (✓) का निशान लगाइए-
6. ‘हाँ’ या ‘नहीं’ में उत्तर दीजिए-
(क) हवा ऊपर-नीचे, दाएँ-बाएँ चल रही थी।
(ख) मुन्नी हवा से दूर उड़ गई।
(ग) मुन्नी गुब्बारे में क्या भरकर ले जाएगी।
(घ) क्या हवा ने मुन्नी को छेड़ा?
7. चित्र पहचानकर उनके नाम लिखिए-
8. एक और अनेक -पोटली में से सही शब्द चुनकर लिखिए-
9. गुब्बारों में से सबसे बड़े गुब्बारे में रंग भरिए-