Completing Sarangi Class 1 Hindi Worksheets Chapter 15 होली regularly helps students build a strong foundation in language skills.
NCERT Class 1 Hindi Sarangi Worksheet Chapter 15 होली
रंग रंगीली होली आई,
सबके मन को होली भायी।
खेलें-कूदें खुशी मनाएँ,
ढोल बजाकर होली गाएँ।
निकल पड़ी मित्रों की टोली,
सबने मिलकर खेली होली।
आओ, लाल गुलाल लगाएँ,
पिचकारी से रंग उड़ाएँ।
पुए और पकवान बनाएँ,
जो घर आए, उसे खिलाएँ।
सबको अपने गले लगाएँ,
होली का संदेश सुनाएँ।
शब्दार्थ : मित्र-दोस्त। टोली-मंडली। पुए-एक प्रकार का पकवान। संदेश-समाचार, विचार।
व्याख्या- इस कविता में कवि कहता है रंग-रंगीली होली आई है यह सभी के मन को भाती है। लोग इस पर ढोल बजाकर, नाच-गाकर खुशियाँ मनाते हैं। बच्चों और मित्रों की टोली होली खेलने निकल पड़ी है, बच्चे पिचकारी भरकर एक-दूसरे पर रंग फेक रहे हैं। घर पर पुए और पकवान बने हुए हैं। जो भी होली खेलने आता है उसे पहले रंग लगाते हैं और फिर पकवान खिलाते हैं। होली का यही संदेश है कि सभी को मिल-जुलकर साथ रहना चाहिए।
1. कविता के अनुसार पंक्तियों को पढ़िए और 1,2,3…………… क्रम दीजिए-
(क) रंग रंगीली होली आई,
(ख) खेलें-कूदें खुशी मनाएँ,
(ग) सबके मन को होली भायी।
(घ) ढोल बजाकर होली गाएँ।
(ङ) निकल पड़ी मित्रों की टोली,
(च) सबने मिलकर खेली होली।
(छ) पिचकारी से रंग उड़ाएँ।
(ज) आओ, लाल गुलाल लगाएँ,
2. रंगों के नाम पूरे कीजिए-
3. निम्नलिखित कथनों पर सही (✓) या गलत (✗ का निशान लगाइए-
(क) होली रंगों का त्योहार है।
(ख) होली के दिन लोग पटाखे फोड़ते हैं।
(ग) होली पर सभी लोग आपस में गले मिलते हैं।
(घ) लोग ढोल बजाकर होली के गीत गाते हैं।
(ङ) होली में घर पर पकवान नहीं बनाए जाते हैं।
4. दिए गए प्रश्नों को पढ़िए और सही उत्तर पर गोला बनाइए
(क) आपको सबसे ज्यादा कौन-सा त्योहार पसंद है?
दीपावली ………….
होली ………….
ईद ………….
(ख) आपका पसंदीदा रंग कौन-सा है?
लाल ………….
हरा ………….
पीला ………….
(ग) आप होली किस चीज़ से मनाते हैं?
गीले रंगों से ………….
सूखे रंगों से ………….
फूलों से ………….
(घ) क्या बजाकर लोग होली गीत गाते हैं?
डमरू ………….
ढोल ………….
बाजा ………….
(ङ) सभी दोस्त टोली बनाकर क्यों निकल पड़ते हैं?
होली खेलने ………….
पिक्चर देखने ………….
बाज़ार घूमने ………….
(च) लोग होली के दिन घर पर क्या बनाते हैं?
दाल-चावल ………….
पुए और पकवान ………….
रोटी-सब्जी ………….
5. सही जोड़े बनाइए-
6. समान तुक वाले शब्द बनाइए और लिखिए-
7. की मात्रा सही स्थान पर लगाइए। उदाहरण देखिए और प्रयास कीजिए-
8. सुलेख का अभ्यास कीजिए-
9. चित्र में रंग भरिए-